सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वार्ड 50 में फैली गंदगी से क्षेत्र वासियों में आक्रोश, नगर अध्यक्ष शबनम जहां ने दी चेतावनी।

 


शिवम गोयल 

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया



हरिद्वार: राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस की नगर अध्यक्ष शबनम जहां ने कहा है कि नगर निगम हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र की गली मोहल्लों में फैल रही गंदगी से स्थानीय निवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की सफाई के नाम पर निकाली गई गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। क्योंकि नालियों सेे निकाली गई गंदगी

 कई कई दिनों तक मोहल्ले की सड़कों पर सड़ने के लिए छोड़ दी जाती है। जिससे मोहल्लों में बदबू रहती है। और गंदगी को कई दिनों तक ना उठाने के कारण यह गंदगी धीरे-धीरे फिर दोबारा नाली में चली जाती है। जिसका उदाहरण मोहल्ला मैदानियान वार्ड नंबर 50 में साफ तौर पर देखा जा सकता है। स्थानीय निवासियों का भी कहना है कि इस गंदगी से कई तरह की भयंकर बीमारियां उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना है जो छोटे बड़े बच्चो, बूढ़ों को हानि पहुंचा सकती है जिसे लोगों में नगर निगम हरिद्वार के विरुद्ध आक्रोश उत्पन्न हो रहा है जहां सरकार करोड़ों रुपए सफाई व्यवस्था में खर्च करने के बड़े-बड़े दावे करती हैं वहीं नालियों से निकाली गई गंदगी और कई कई दिनों तक गंदगी न उठाने के कारण यहां तमाम गंदगी स्वच्छ अभियाानों की धज्जियां उड़ती साफ नजरों से देखी जा सकती है। इसका सीधा सीधा आमजन को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आपको बता दें कि मोहल्ला मैदानियान ज्वालापुर वार्ड नंबर 50 के निवासियों में मोहल्ले की सड़क पर फैली गंदगी के कारण नगर आयुक्त और जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध खासा आक्रोश है। लेकिन अपने कर्तव्य को दरकिनार कर जनप्रतिनिधि, नगर आयुक्त, कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। वही राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस की नगर अध्यक्ष शबनम जहां ने प्रेस वार्ता में जल्द से जल्द मोहल्ले की गंदगी को हटाए जाने की मांग 

की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों का सुस्त रवैया जनता पर भारी पड़ रहा है। ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्लो, और नाली नालों में आसानी से जमा गंदगी देखी जा सकती हैं। जगह जगह गंदगी के अंबार भी देखे जा सकते हैं। जिसका असर सीधा-सीधा नगर वासियों पर पड़ रहा है। ना ही नगर निगम हरिद्वार की सफाई कराने की व्यवस्था दुरुस्त है। और ना ही सही समय पर नाली नालों से निकाली गई गंदी को उठाया जाता है। केवल सफाई के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट नगर निगम हरिद्वार के अधिकारी अपनी कुर्सियों पर करने के लिए बैठे हैं। जनता से इनका कोई सोकार नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ज्वालापुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त नहीं की गई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन और नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों की होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...