सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न।

 


अरुण कुमार,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



गुरुग्राम: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव ने बताया कि भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर हनीश बजाज की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय गुरु कमल सेक्टर 30 गुरुग्राम में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ उपस्थित रही। बैठक में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने सर्वप्रथम सभी कार्यकारिणी के सदस्यों से व्यक्तिगत पद परिचय किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़े हुए हैं बैठक में डॉक्टरों के कई अहम मुद्दों को लेकर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा सरकार की स्वास्थ्य से जुड़ी हुई योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा आम जनमानस को मिले। बैठक में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने आश्वासन दिया कि डॉक्टरों की जो भी परेशानी अपने काम के दौरान आती है सरकार में बात कर उसका भी निवारण कराया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री मनीष गाडोली, महेश यादव कार्टरपुरी, जिला उपाध्यक्ष ‌सोनाली मित्रा, यादराम जोया (पार्षद), डॉ विजय कपूर, डॉ स्वाति राठौड़, डॉ ज्योति यादव, डॉ विजय प्रताप, डॉ रामबीर गोस्वामी, डॉ हरिओम, डॉ राकेश, डॉ सर्वोत्तम चौहान, डॉ योगेश, डॉ सुशील यादव, डॉ अशोक कथूरिया, डॉ रामअवतार चौधरी, डॉ अमितेश यादव, डॉ ईरा , डॉ निशा , डॉ संजय, डॉ संदीप, डॉ रिंकू, डॉ एस के यादव, डॉ रमन कपिल, डॉ मित्तल, डॉ राहुल, डॉ योगेंद्र, डॉ जितेंद्र वर्मा, डॉ मनीषा सैनी, डॉ निशी सिंह, डॉ रुचि शर्मा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।