सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी,रिहंदनगर ने धूमधाम से मनाया अपने संस्थापक महात्मा हंसराज का जन्मदिन



प्रभा पांडेय 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

रिहंदनगर, सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी,रिहंदनगर में आज डीएवी आंदोलन के जनक और डीएवी संस्था के संस्थापक सदस्य महात्मा हंसराज जी का जन्मदिन बड़े हीं धूमधाम से मनाया गया। उन्नीस अप्रैल 1864 को महात्मा हंसराज जी का जन्म पंजाब प्रांत में हुआ था। जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर विद्यालय में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार के साथ साथ शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी महात्मा हंसराज जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। धर्म शिक्षिका गीता चौबे ने अपने संबोधन में महात्मा हंसराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एक भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेल शिक्षक मनोज पांडे के निर्देशन में बच्चों ने मधुर स्वर में डीएवी गान गाया। प्राचार्य श्री राजकुमार ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय शिक्षा पद्धति में सुधार हेतु एक जून 1886 को आर्यसमाज के द्वारा लाहौर में डीएवी स्कूल की स्थापना की गई थी। इस संस्था के प्रथम प्राचार्य महात्मा हंसराज को बनाया गया था। उन्होंने जीवनभर अवैतनिक सेवा करने का संकल्प लिया। महात्मा हंसराज के निर्देशन में लगभग दो सौ डीएवी विद्यालय की स्थापना पूरे भारतवर्ष में किया गया। आज देश विदेश में एक हजार से ज्यादा डीएवी स्कूल स्थापित हैं। प्राचार्य ने बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह एवं इंद्र कुमार गुजराल डीएवी लाहौर के छात्र रहे हैं। डीएवी स्कूल से पढ़कर अनेक देश भक्त  क्रान्तिकारियों ने

 राष्ट्रीय आंदोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।लाला लाजपत राय भी डीएवी कॉलेज लाहौर से जुड़े थे। प्राचार्य श्री राजकुमार ने कहा कि हम सभी को महात्मा हंसराज जी के जीवन से देश सेवा के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ आर के झा, विजय तिवारी, डॉ राजेश श्रीवास्तव, डॉ डी लाल, प्रभा सिंह, प्रेमलता, भक्तरंजन, सौरभ कुमार, डी सी शुक्ला, नरेश जायसवाल, राज लक्ष्मी शेषन, वसुंधरा, मीना सिंह,पुष्पा पांडे आदि के साथ- साथ सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने महात्मा हंसराज को शत-शत नमन किया। महात्मा हंसराज अमर रहे, भारत माता की जय के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...