सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हरियाणा ने कोविड से पुन: प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए सक्रिय रणनीति अपनाई- संजीव कौशल

 

अरुण कुमार,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



पंचकूला: हरियाणा ने कोरोना वायरस के मामलों में हो रही वृद्धि के मद्देनजर इसका प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए पुन: सक्रिय रणनीति अपनाई है। 'कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार' को लागू करने से संबंधित स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भी कड़ाई से पालन किया जा रहा है। हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने यह जानकारी आज यहाँ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय गृह सचिव श्री अजय भल्ला की अध्यक्षता में हुई दिल्ली - एनसीआर में कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दी।


श्री संजीव कौशल ने पोर्टल पर कॉविड-19 डाटा को समय पर और नियमित रूप से अपडेट करने के संबंध में केंद्रीय गृह सचिव को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन को इसके लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।


उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों की संख्या में हालिया बढ़ोतरी को देखते हुए हरियाणा सरकार स्थिति पर कड़ी निगरानी, सख्त नियंत्रण, त्वरित कॉनटेक्ट ट्रेसिंग सहित क्लीनिकल मैनेजमेंट पर सक्रियता से जोर दे रही है। इसके अलावा,  सूचना शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


श्री कौशल ने कहा कि राज्य भर में कोविड-19 की पॉजिटिविटी दर को कम करने के लिए सतत प्रयासों के साथ-साथ विशेष रूप से कंटेनमेंट जोन में टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ जिलों में, विशेष रूप से गुरुग्राम में पॉजिटिविटी दर में अतिरिक्त वृद्धि दर्ज की जा रही है, इसलिए प्रतिदिन टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने पर व्यापक रणनीति बनाई जा रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम में वायरस की श्रंखला तोड़ने के लिए 9 माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा चुके हैं।


इसके अलावा, पूरे हरियाणा में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान पहले ही चलाया जा रहा है। 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के लगभग 72 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीकाकरण की पहली खुराक दी गई है, जबकि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की लगभग एक तिहाई आबादी को कवर किया गया है।


बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त श्री पी के दास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री  राजीव अरोड़ा, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव और मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा श्री प्रभजोत सिंह और पुलिस महानिदेशक श्री पी के अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...