सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जहरीली शराब से गुजरात के 55 लोगों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण

 


पंडित विनय शर्मा,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,


 

हरिद्वार: आम आदमी पार्टी द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी कर गुजरात के बोतड जिले में जहरीली शराब पीने से 55 लोगों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की गई और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई ।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि गुजरात में शराबबंदी के बीच 15 साल के अंदर 845 से ज्यादा मौतें जहरीली शराब पीने से हुई है। पिछले कई वर्षों से गुजरात में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी को बताना चाहिए की गुजरात में शराबबंदी के बाद भी भारी मात्रा में खुलेआम शराब की बिक्री कैसे और किसके सहारे पर हो रही है उन्हें किन राजनीतिक नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। और इस धंधे से होने वाली कमाई किसकी जेब में जा रही है मोदी जी गुजरात मॉडल दिखाकर केंद्र की सत्ता में आए क्या यही मोदी जी का गुजरात मॉडल है।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर है । आज विपक्ष के नेताओ की चुन चुन कर जेल भेजा जा रहा है । मोदी सरकार सरकारी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है । 2014 से अब तक 5000 से ज्यादा विपक्षी नेताओं पर ईडी द्वारा नोटिस भेज कार्यवाही की गई बड़ी हैरानी की बात है कि इनमें से बीजेपी और इनके सहयोगी दलों का एक भी नेता नही है मतलब साफ है कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर समुचे विपक्ष को खत्म करने पर आमादा है ।

महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की 18 वर्षीय बेटी गोआ में सिली सोर बार रेस्टोरेंट चला रही है जिसका बार लाइसेन्स ऐसे व्यक्ति के नाम लिया हुआ है जिसकी मौत 13 महीने पूर्व ही हो चुकी है और जिस एक्ससाइज कमिश्नर द्वारा नोटिस जारी किया गया था उस अधिकारी का ट्रांसफर करा दिया गया । आम आदमी पार्टी इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करती है । क्या गृह मंत्रालय जांच एजेंसियों से पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...