सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अब भाजपाई हुए कांग्रेसी राजू कुमार और उनके समर्थक

  


पंडित विनय शर्मा,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



हरिद्वार: कांग्रेस प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस राजू कुमार ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद व भाजपा नेता संजीव चौधरी की प्रेरणा से अपने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ली भाजपा ज़िला अध्यक्ष जयपाल चौहान ने पुष्प व अंगवस्त्र पहना कर उनको सदस्यता दिलाई 


ज़िला अध्यक्ष जयपाल चौहान ने कहा की आज निरन्तर सभी पार्टी के नेता भाजपा के साथ जुड़ रहे है मोदी जी व धामी जी के विकास के माडल को देख कर आज सभी भाजपा के साथ जुड़ रहे है उन्होंने कहा भाजपा हर वर्ग को साथ के कर चलती है और बिना भेदभाव के कार्य करती है 


पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा भाजपा देश की पार्टी है अन्य दलो ने जाती धर्म की राजनीति की है इस लिया आज पूरा विपक्ष ख़त्म हो गया है आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को विकास की नई बुलंदियों पर के कर जा रहे है और जल्दी ही हमारा प्रदेश भारत में प्रथम स्थान पर आएगा 


वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा की आज कांग्रेस कांग्रेस मुक्त भारत की ओर तेज़ी से बढ़ रही है सत्तर साल तक देश को लूटने वाली पार्टी आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है आज सभी भाजपा के जुड़ रहे है 

सदस्यता लेने के बाद राजू कुमार ने कहा की आज मेरी घर वापिस हुई है और मै देश और समाज के हितो के लिए कार्य करूँगा और मोदी जी व धामी जी की जनकल्याण की नितियो का प्रसार करूँगा 


कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष अनिल अरोरा,विजय धिमान,मिथलेश वर्मा,पुष्पेंद्र गुप्ता,अरविंद कुमार,संजीव कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।