सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

"किसान हमारे स्वाभिमान" कार्यशाला का समापन,जल,जंगल व जमीन से जुड़ी समस्याओं पर हुआ मंथन


*प्रकृति के प्रति नहीं चेते तो भावी पीढ़ी पानी को तरसेगी:पद्मश्री रावत।


पंडित विनय शर्मा 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार। जलशक्ति मंत्रालय, नामामि गंगे व राष्ट्रीय स्वच्छ मिशन के सहयोग से नौला फाऊंडेशन द्वारा चलाए गए राज्यस्तरीय सामुदायिक जागरूकता कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम मेे मुख्य अतिथि के रूप में मैत्री आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत मौजूद रहे।



गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने वर्तमान में हो रही ग्लोबल वार्मिंग के चलते पानी के भावी संकट व जल जंगल जमीन को बचाने के प्रयासों पर रोशनी डाली। कल्याण सिंह रावत ने कहा कि आज जिस तरह से जंगल काटे जा रहे है और पहाड़ों मेे हमारे परम्परागत पानी के स्रोत सुख रहे है उससे निकट भविष्य में पानी का बहुत बड़ा संकट खड़ा होने वाला है। उन्होंने कहा कि यदि हम समय रहते प्रकृति के प्रति नहीं चेते तो वह दिन भी दूर नहीं जब हमारी भावी पीढ़ी पानी को तरसती नजर आएगी।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि वेदों में जल जीवन के महत्वपूर्ण है। सभी नगरों व संस्कृतियों का विकास नदी तटों पर हुआ है व जल प्रकृति का वरदान है। साथ आज जमीन पर आज वृक्षों के साथ भवन उगाते जा रहे है जो चिंताजनक है।


इस अवसर पर महानिदेशक नमामि गंगे, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार जी. अशोक कुमार ने नौवां फाउंडेशन द्वारा हरेला बायोडायवर्सिटी महोत्सव के तहत किये कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने नौला फाउंडेशन के स्वंयसेवियो द्वारा चंडीघाट में जल संकल्प कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक टीम रंगसार्थी की प्रशंसा की, और नौला फाउंडेशन के कार्यक्रम जैविकता का उत्सव हरेला महोत्सव के महत्व में वर्षा जल संरक्षण की विधियों की उपयोगिता को विस्तार से समझाया।


बताते चले कि नौला फाऊंडेशन जो जल जंगल व जमीन को बचाने के साथ ही किसानों को खेती के परम्परागत तौर तरीको से भी वाकिफ करा रही है साथ ही किसानों को खेती के प्रति आने वाली समस्याओं एवं उनके प्रति जागरूक भी कर रही है। उक्त संस्था पूरे हरेला महोत्सव के अन्तर्गत चलाए गए राज्यस्तरीय सामुदायिक जागरूकता कार्यशाला द्वारा लोगो को खेती के प्रति जागरूक कर रही है। नौला फाऊंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यशाला मेे भारत सरकार का जलशक्ति मंत्रालय, नामामि गंगे व राष्ट्रीय स्वच्छ मिशन भी सहयोग कर रहे है।


कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल के कई लोक कलाकारो द्वारा पेश मधुर गीतों एवं नृत्य से  उपस्थित सभागार मेे आए लोगो का दिल जीता। इस दौरान कई मेहमान कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी पेश की गई। कार्यक्रम के पश्चात संस्था को सहयोग करने वाले लोगो एवं कलाकार तथा मीडिया जगत के लोगो को उनके सहयोग हेतु मुख्य अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह रावत के हाथों प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।


इस अवसर पर नमामि गंगे के सलाहकार जगमोहन गुप्ता, सचिव पेयजल उत्तराखंड शासन उदयराज, नौला फाउंडेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्ट अमरनाथ, डॉ. नवीन जोशी, डॉ भावतोष शर्मा, डा. राकेश भुटियानी, डा. लोकेश, मनोहर सिंह मनराल, संदीप मनराल, डॉ. शम्भू नौटियाल, गगन प्रकाश जी, सुमित बनेशी, महेंद्र बनेशी, हिमांशु मनराल, रंगसारथी टीम के साथ  उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...