सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हिमालयन स्टार हंट कुल्लू का भव्य समापन, नकुल खुल्लर रहे मुख्य अतिथि

  “नो ड्रग्स, ओनली म्यूजिक” के संदेश के साथ संगीत और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान रघुवीर सिंह राणा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  कुल्लू। देव सदन में आयोजित “हिमालयन स्टार हंट कुल्लू” डांसिंग एवं सिंगिंग प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शानदार प्रस्तुतियों और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन समारोह में बरागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा, IHCL SeleQtions के डायरेक्टर एवं अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता नकुल खुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह भव्य संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता RAGA'S MUSIC PRODUCTION के चेयरमैन डॉ. सुरेश द्वारा आयोजित की गई। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और नशे से दूर रहकर संगीत एवं कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का संदेश देना था। कार्यक्रम की थीम “नो ड्रग्स, ओनली म्यूजिक” रही, जिसने युवाओं के बीच एक प्रेरणादायक संदेश दिया। ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने गायन और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि नकुल खुल्लर ने सम्मानित किया औ...

सुपवा में एफटीवी 2019 बैच क्लीयर होने का रास्ता साफ

डिग्री फिल्म प्रोजेक्ट शूट का शेड्यूल जारी, 18 सितंबर से शुरुआत 94 दिन तक लगातार चलने वाले शूट में तैयार होंगी 9 शॉर्ट फिल्म प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के फिल्म एवं टेलीविजन (एफटीवी) फैकेल्टी के साल 2019 बैच के क्लीयर होने का रास्ता साफ हो गया है। इनके लंबित चल रहे डिग्री फिल्म प्रोजेक्ट के शूट का शेड्यूल जारी हो गया है। 18 सितंबर को पहली डिग्री फिल्म का शूट शुरू हो जाएगा। लगातार 94 दिन तक चलने वाले शूट में 9 शॉर्ट फिल्म तैयार की जाएंगी। एफसी महेश टीपी ने बताया कि कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने पिछले दिनों एफटीवी में डिग्री स्टूडेंट्स के लंबित चल रहे बैच का बैकलॉग जल्द से जल्द खत्म करने के आदेश दिए थे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि जो बैच समय पर चल रहे हैं, उनकी टाइम लाइन किसी भी सूरत में मिस नहीं होनी चाहिए। इसलिए 2019 बैच को क्लीयर कराने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उनके डिग्री फिल्म प्रोजेक्ट के शूट का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये शूट पूरे होने के बाद पोस्ट प्रॉडक्शन का कार्य शुर...

हिमालय से विश्व तक योग की नई उड़ान: अक्षर योग केंद्र बना ‘लीडिंग योगा इंस्टीट्यूशन’

  योग प्रमाणन मंडल ने दी प्रतिष्ठित मान्यता; 11 व्यावसायिक श्रेणियों में प्रशिक्षण और अपने विद्यार्थियों के मूल्यांकन का मिला अधिकार डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  बेंगलुरु। भारतीय योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में सक्रिय अक्षर योग केंद्र ने एक महत्वपूर्ण संस्थागत उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत योग प्रमाणन मंडल (Yoga Certification Board) ने संस्था को “लीडिंग योगा इंस्टीट्यूशन” के रूप में मान्यता प्रदान की है। यह प्रमाणन 3 सितंबर 2026 से प्रभावी हुआ है और निर्धारित शर्तों के अधीन 2 सितंबर 2034 तक वैध रहेगा। योग प्रमाणन मंडल द्वारा जारी प्रमाणपत्र संख्या YL26000001 के अनुसार, अक्षर योग केंद्र को योग शिक्षा, प्रशिक्षण और निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रशिक्षुओं के मूल्यांकन के लिए अधिकृत किया गया है। यह मान्यता संस्था की प्रशिक्षण क्षमता, शैक्षणिक व्यवस्था और योग प्रमाणन मंडल द्वारा तय मापदंडों के अनुपालन के आधार पर दी गई है। अक्षर योग केंद्र के लिए यह उपलब्धि केवल एक प्रशासनिक प्रमाणन नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही योग साध...

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...

मोतिहारी में चीनी मिल को शुरू करने की दिशा में कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा :- मुख्यमंत्री

मनीष सिंह  मोतिहारी  : मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने मांगलवार मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित बापूधाम महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभकिया। यह महोत्सव 3 सितंबर तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्वी चम्पारण जिले के विकास को नई गति देते हुए लगभग 285 करोड़ रुपये की लागत से 145 विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पूर्व गांधी मैदान में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने आमजनों एवं आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभियान बसेरा के अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि का बासगीत पर्चा प्रदान किया। वहीं, मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट...

खरगे के कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी पर एफआईआर को राजेश गुप्ता ‘रॉकी’ ने बताया लोकतांत्रिक आवाज दबाने का प्रयास..

प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पालमपुर: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा और उत्तराखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता उर्फ रॉकी ने जारी बयान में कहा कि दलित समाज के सम्मान और सामाजिक समानता के सवाल को उठाना यदि अपराध है, तो कांग्रेस इस लड़ाई को और मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस घटना पर सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग की, उसी मुद्दे पर उनके खिलाफ मामला दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। राजेश गुप्ता उर्फ रॉकी ने कहा कि “देश संविधान से चलता है, जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता से नहीं। कांग्रेस ने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और प्रत्येक नागरिक के सम्मान की लड़ाई लड़ी है। यदि किसी दलित नेता के कार्यक्रम के बाद उसके कार्यक्रम स्थल का कथित रूप से ‘शुद्धिकरण’ किया जाता है, तो ...

छह महीने की हुई नन्ही सिया, मां हर्षदा पाटिल की दुनिया का सबसे खूबसूरत किरदार

डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  दिल्ली. फिल्मी पर्दे पर अपनी अदाकारी से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री हर्षदा पाटिल के लिए इन दिनों जिंदगी का सबसे खास और खूबसूरत दौर चल रहा है। उनकी जिंदगी में आई नन्ही परी सिया  अब छह महीने की हो गई है और उसकी मासूम मुस्कान ने अभिनेत्री की पूरी दुनिया बदल दी है। कहते हैं कि कुछ किरदार कलाकारों को जिंदगी में अचानक मिलते हैं और वे उन्हें हमेशा के लिए यादगार बना देते हैं। हर्षदा पाटिल के लिए ऐसा ही सबसे खास किरदार है — सिया की मां होना। कैमरे के सामने भावनाओं को जीने वाली हर्षदा अब कैमरे से दूर अपनी बेटी की हर छोटी-बड़ी अदा में जिंदगी के नए रंग तलाश रही हैं। छह महीने की नन्ही सिया की मासूम हरकतें अब परिवार के लिए सबसे बड़ी खुशी बन गई हैं। उसकी मुस्कान, उसकी शरारतें और उसकी आंखों में झलकती मासूमियत देखकर ऐसा लगता है मानो अभिनय की पहली सीख उसे जन्म से ही मिल गई हो। कभी चेहरे के भावों से, तो कभी अपनी छोटी-छोटी अदाओं से सिया परिवार के हर सदस्य का दिल जीत लेती है। हर्षदा पाटिल ने फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है। पैड मैन जैसी ...

विधायक कुलदीप सिंह राठौर का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

 सुशील कश्यप लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया ठियोग- कुमारसैन के विधायक कुलदीप सिंह राठौर का जन्मदिन आज मेट्रोपोल में धूमधाम से मनाया गया।जिसमें जहां एक और ठियोग-कुमारसैन के जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं आमजनों ने भी मेट्रोपोल में पहुंचकर कुलदीप सिंह राठौर को जन्मदिन की बधाइयां दी।इस मौके पर कुलदीप सिंह राठौर ने यहां आए सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि वह क्षेत्र के विकास में समरूपता के साथ जनता के सहयोग से आगे बढ़ेंगे और हिमाचल सरकार से क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहेंगे इस मौके पर विभिन्न पंचायत के  प्रतिनिधियों ने वहां पहुंचकर जहां एक और ने बधाइयां दी वहीं क्षेत्र की समस्याओं को भी उनके सम्मुख रखा।

नारकंडा की फ्रुटएक्स मंडी बनी सेब बागवानो की पहली पसंद

सुशील कश्यप लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  कुमारसैन .नारकंडा में स्थित फ्रूटएक्स मंडी बागवानों की  पहली पसंद बनती जा रही है।स्थानीय बागवानों का कहना है कि फ्रूटएक्स मंडी में जहां एक और पैसों की गारंटी है वहीं दूसरी ओर पैसों का तुरंत भुगतान है। जहां यह मंडी किन्नौर,कुल्लू,मण्डी, शिमला आदि के क्षेत्र के लोगों के  लिए काफी नजदीक पड़ती है वहीं बागवानो को सेबों के उचित दाम मिलते हैं।डिजिटल मंडी होने के कारण यहां भुगतान तुरंत किया जाता है जिस कारण लोग यहां आना पसंद करते हैं।दिनेश नेगी व रमेश नेगी का कहना है कि इस मंडी का मुख्य उद्देश्य है जहां बागवानों को अच्छी कीमतें प्रदान करना है वही ब तुरंत भुगतान व अन्य सुविधा प्रदान करना भी इस मंडी का मुख्य उद्देश्य है इस मंडी में अब तक लगभग 60 से 70 के लगभग पेटिया खरीदी जा चुकी है

कुल्लू में ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराई बस, चालक कि समझदारी से टला बड़ा हादसा

  रघुबीर सिंह राणा  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। ​ कुल्लू -  कुल्लू के भेकली- ब्यासर मार्ग पर कटाहर के पास शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई, जिससे बस में सवार कम से कम 46 यात्री घायल हो गए। ​रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान हुए इस हादसे के संबंध में मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस का ब्रेक फेल हो गया था। इसके बाद चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस सीधे पहाड़ी से जा टकराई। ​घायलों में 35 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल (सिविल अस्पताल) कुल्लू ले जाया गया। ​चालक समेत 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, अन्य घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ​कुल्लू के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि सरकार घायलों के इलाज के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है और मरीजों के उपचार में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

400 गज जमीन के लिए भटक रहा रिटायर्ड अफसर, जांच के बाद भी प्रशासन मौन क्यों?

  नरेंद्र सिंह  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  मथुरा ।जिंदगी भर नौकरी की, बुढ़ापे के लिए सपने संजोए और अपनी कमाई से जमीन खरीदी। लेकिन कोल इंडिया लिमिटेड में जनरल मैनेजर पद से सेवानिवृत्त सतीश चंद्र आज अपनी ही 400 वर्गगज जमीन के लिए प्रशासन के दरवाजे खटखटा रहे हैं। सतीश चंद्र का आरोप है कि मथुरा के सराय आजमाबाद स्थित डाकतार कॉलोनी में उनके 400 वर्गगज के प्लॉट की भू-माफिया से जुड़े लोगों ने कथित रूप से अवैध रजिस्ट्री कराकर नक्शे में बदलाव किया और जमीन बेच दी। मामला तब और गंभीर हो जाता है जब सतीश चंद्र दावा करते हैं कि प्रकरण की जांच में कथित गड़बड़ी से जुड़े लोगों के नाम भी सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित लोगों के खिलाफ अपेक्षित कानूनी कार्रवाई नहीं होने से जिला प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। सतीश चंद्र कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनका वैधानिक प्लॉट उन्हें वापस दिलाया जाए, ताकि वे अपने जीवन के बचे हुए वर्ष सम्मान और सुकून से गुजार सकें। सवाल सीधा है—यदि जांच हो चुकी है और जिम्मेदार लोगों की भूमिका भी सामने ...

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने गुरुग्राम में नई जिला टीम का किया गठन

शैलजा भाटिया को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पंजाबी भाषा एवं समाज सेवा को दी जाएगी प्राथमिकता गुरुग्राम, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा, हरियाणा द्वारा गुरुग्राम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में श्रीमती Sheilza Bhatia को गुरुग्राम जिला अध्यक्ष के रूप में विधिवत् पदभार सौंपा गया। उनके साथ नई जिला टीम का भी गठन किया गया, जो गुरुग्राम में पंजाबी समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Ashok Mehta जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री Avtar Chug जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री Harbhagwan Chabra जी, राष्ट्रीय सचिव श्री Suresh Anand जी एवं श्री Lalit Arora जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री Dinesh Doomra जी, यमुनानगर जिला अध्यक्ष श्री Laxman Vinayak जी, सोनीपत जिला अध्यक्ष श्री Rajesh Midha जी, श्री O.P. Namdhwani जी, सोनीपत उपाध्यक्ष श्री Ramesh Setia जी एवं श्री Sanjay Tuteja जी, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से कांग्रेस गुरुग्राम शहर जिला अध्यक्ष श्री Pankaj Dawar जी, भाज...

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कोटेश्वर स्कूल के बच्चों ने किया पौधारोपण

  सुशील कश्यप लोकल न्यूज़ आफ इंडिया कुमारसैन ।उपमंडल कुमारसैन में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोटेश्वर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश रामचैक, अध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण में भाग लिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश रामचैक ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ये न केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि...

डेढ़ लाख बच्चों को पढ़ाने वाले सम्मानित शिक्षक की गली का ये हाल, दो साल से नहीं जागी नगर पंचायत

  रेडियो चैनल से लेकर न्यूज चैनलों तक आवाज पहुंचाने वाले शिक्षक दो साल से सड़क और जलनिकासी के लिए लगा रहे गुहार, फिर भी जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी बिधूना। नगर पंचायत बिधूना के अंबेडकर नगर में विकास के दावों की तस्वीर इन दिनों जमीन पर साफ दिखाई दे रही है। यहां रहने वाले चर्चित शिक्षक ठाकुर सत्यदेव सिंह सेंगर की गली में न सड़क बनी है और न ही जलनिकासी की समुचित व्यवस्था। बारिश होते ही रास्ते तालाब में तब्दील हो जाते हैं और लोगों को पानी व कीचड़ के बीच से निकलने को मजबूर होना पड़ता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह समस्या आज की नहीं है। पिछले करीब दो वर्षों से शिक्षक महोदय लगातार प्रार्थना पत्र देकर और सूचना देकर जिम्मेदारों को समस्या से अवगत करा रहे हैं। इसके बावजूद हालात जस के तस हैं। अब पिछले दो दिनों से शिक्षक सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी आवाज लगातार उठा रहे हैं। रेडियो से न्यूज चैनलों तक पहुंची आवाज, दिल्ली में भी मिल चुका सम्मान ठाकुर सत्यदेव सिंह सेंगर केवल अपने क्षेत्र तक सीमित रहने वाले शिक्षक नहीं हैं। रेडियो चैनलों से लेकर न्यूज चैनलों तक अपनी आवाज और शैक...

ऑस्ट्रेलिया में गूंज रहा हिमालयी सिद्ध योग

नाथ परंपरा की गुरु-शिष्य धारा को वैश्विक मंच पर पहुंचा रहे हिमालयन सिद्धा अक्षर डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  सिडनी/दिल्ली। हिमालय की तपोभूमि से निकली भारतीय योग परंपरा अब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर नई चेतना का संचार कर रही है। प्राचीन नाथ परंपरा की गुरु-शिष्य परंपरा से सिंचित हिमालयन सिद्धा अक्षर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हिमालयी सिद्ध योग, ध्यान और आध्यात्मिक साधना के विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय योग ज्ञान की मूल भावना से दुनिया को परिचित करा रहे हैं। हिमालयन सिद्धा अक्षर को बाबा बालकनाथ परंपरा से जुड़े गुरु-शिष्य मार्ग से प्राप्त आध्यात्मिक ज्ञान और योग साधना का वाहक माना जाता है। उनकी योग यात्रा आधुनिक योग के केवल शारीरिक अभ्यास तक सीमित नहीं है, बल्कि वह योग को उसके मूल स्वरूप—साधना, आत्मअनुशासन, चेतना जागरण और जीवन संतुलन के विज्ञान के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हो रहे उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग योगासन, प्राणायाम, ध्यान, मुद्राओं, त्राटक साधना और हिमालयी योग पद्धतियों का अनुभव कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य योग को...

भारतीय जवान किसान पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

द्वारिका में जवान-किसान पार्टी का अधिवेशन: डॉ. नरेश कुमार राघव राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए जवान किसान पार्टी ने गठित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, भ्रष्टाचार पर दी कड़ी चेतावनी जय जवान, जय किसान! पार्टी ने नई टीम के साथ भ्रष्टाचार-मुक्त भारत का संकल्प दोहराया

 नई दिल्ली |भारतीय जवान किसान पार्टी देश के पूर्व सैनिकों, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, मजदूरों, महिलाओं, अति पिछड़े वर्गों एवं देश के समस्त समाज के नेतृत्व में गठित एक जन-आधारित राजनैतिक पार्टी है। इसका एकमात्र उद्देश्य है—एक भ्रष्टाचार-मुक्त, न्यायपूर्ण और सशक्त भारत का निर्माण, जहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और समग्र विकास हर नागरिक का अधिकार बने। आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे होटल एप्पल ट्री ऑडिटोरियम, सेक्टर-13, द्वारिका, नई दिल्ली में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। अधिवेशन में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। गुरुग्राम निवासी एडवोकेट डॉ. नरेश कुमार राघव को राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिलीप कुमार सिंह को राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रीतम कुमार को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।...

वृन्दावन में गूंजेगा राष्ट्रीय केसरवानी महिलाओं का सखी-भाव

  पुरुषोत्तम शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  वृन्दावन। श्री राधारानी और ठाकुर श्री बाँके बिहारी की पावन नगरी वृन्दावन इस बार देशभर से आने वाली केसरवानी महिलाओं के आत्मीय मिलन की साक्षी बनेगी।  अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महिला सभा द्वारा 19 से 21 अगस्त 2026 तक “राष्ट्रीय सावन सखी सामाजिक मिलन उत्सव” का आयोजन "जय गोपाल भवन, वृन्दावन"  में किया जा रहा है।जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रभु दर्शन शामिल  रहेगा।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रेम, एकता,सखी-भाव, संस्कार एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को बढावा देना है। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में देश के विभिन्न प्रदेशों से लगभग 55 केसरवानी महिलाएँ सहभागी बनेंगी।  आयोजन की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमती बीना केसरवानी करेंगी तथा उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियाँ संपन्न होंगी। कार्यक्रम के सफल संयोजन की जिम्मेदारी श्रीमती कविता केसरवानी, श्रीमती वन्दना केसरी एवं श्रीमती सुमन गुप्ता को दी गई है।सभी बहनों का सक्रिय सहयोग  है। यह आयोजन भक्ति और संस्कृति के साथ-साथ महिला एकता, सामा...

तिरंगे संग निकली रैली, गूंजे देशभक्ति के जयकारे,

कानाखेड़ा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश राकेश जीनगर  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  मसूदा। कानाखेड़ा स्थित शहीद सांवला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थियों ने गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गांव का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कानाखेड़ा प्रशासक सुरेन्द्र सिंह चौहान, प्रधानाचार्य महेन्द्र भट्ट एवं उप प्रधानाचार्य अमरचंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रशासक चौहान ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का प्रभावी माध्यम है। तिरंगा हमें वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। प्रधानाचार्य महेन्द्र भट्ट ने तिरंगे को देश की आन-बान और शान बताते हुए इसके तीनों रंगों एवं अशोक चक्र के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किय...

राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव-2026 और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में; उपायुक्त ने लॉन्च किए लोगो, मैस्कॉट व टीजर, एसडीएम ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।

रघुबीर सिंह राणा लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। ​ केलांग (हिमाचल प्रदेश)- लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में 14 से 16 अगस्त तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव-2026 तथा 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इन आयोजनों की सफलता और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर सोमवार को केलांग में प्री-इवेंट लॉन्च कार्यक्रम तथा एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। ​ उपायुक्त ने किया लोगो, मैस्कॉट, आधिकारिक टीजर व वेबसाइट का शुभारंभ सोमवार को आयोजित प्री-इवेंट कार्यक्रम में उपायुक्त एवं अध्यक्ष, राज्य स्तरीय जनजातीय मेला समिति (लाहौल-स्पीति), किरण भड़ाना ने जनजातीय मेला-2026 के आधिकारिक लोगो, मैस्कॉट, पोस्टर, आधिकारिक टीजर तथा वेबसाइट का विधिवत शुभारंभ किया। ​उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि इस वर्ष जनजातीय उत्सव की मुख्य थीम  'महिला सशक्तिकरण'  रखी गई है। लाहौल-स्पीति में महिलाएं प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक क्षेत्र, कला, संस्कृति व खेलकूद में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस उत्सव के माध्यम से जिले के विकास में महिलाओं के योगदान औ...

ओड़िशा सरकार को OSWC ने सौंपा 2.88 करोड़ का लाभांश

  लक्ष्मी शर्मा लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  भुवनेश्वर । ओडिशा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (ओएसडब्ल्यूसी) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ओड़िशा सरकार को 2 करोड़ 88 लाख 37 हजार 913 रुपये का लाभांश सौंपा । लाभांश का चेक सहकारिता, हथकरघा, वस्त्र एवं हस्तशिल्प मंत्री प्रदीप बल सामंत को प्रदान किया गया । इस अवसर पर सहकारिता विभाग के आयुक्त-सह-सचिव राजेश प्रभाकर पाटिल और ओएसडब्ल्यूसी के प्रबंध निदेशक मिहिर प्रसाद महंती मौजूद रहे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ओएसडब्ल्यूसी ने 19.22 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। निगम ने इस लाभ पर 30 प्रतिशत की दर से कुल 5.76 करोड़ रुपये का लाभांश घोषित किया। ओएसडब्ल्यूसी में राज्य सरकार और केंद्र सरकार की केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) की बराबर हिस्सेदारी है। ऐसे में दोनों हिस्सेदारों को 2.88-2.88 करोड़ रुपये का लाभांश मिला । लाभांश सौंपे जाने के दौरान व्यक्तिगत सचिव पीतांबर सामल, वित्त सलाहकार स्मितांजलि स्वाईं, महाप्रबंधक तृप्ति कल्याण सेठी और वरिष्ठ अधीक्षक प्रभात कुमार परिडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे । अधिकारियों ने कहा कि निगम की निरंतर लाभप्र...